Khagaria News: बेलदौर : फरार अभियुक्त के घर पर चिपकाया इश्तेहार
खगडि़या, अक्टूबर 26 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने पीरनगरा पंचायत के शिशवा पुरैनी बहियार में पुलिस पर गोली चलाने के मामले में फरार आरोपी बादल कुमार के घर पर सोमवार को इश्तेहार चिपका कर समयावधि के अंदर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। इश्तेहार चिपकाने के पूर्व पुलिस ढोल-नगाड़े बजाते हुए फरार आरोपी के घर पहुंच कर वैधानिक प्रक्रिया के तहत इश्तेहार चिपकाते हुए परिजनों को निर्धारित समय के अंदर कोर्ट अथवा थाने में अभियुक्त को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेश का पालन न करने पर आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी बादल कुमार के खिलाफ बेलदौर थाना में कांड संख्या 399/2024 दर्ज है। इस मामले में बादल कुमार सहित कुल पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.