खगडि़या, अक्टूबर 3 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता प्रखंड परिसर स्थित आईटी भवन के सभागार में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें एक नए मामले आए, जबकि पुराने चार मामलों समेत कुल पांच का मौके पर ही सुनवाई के बाद निष्पादित कर दिया गया। निपटाए गए मामलों में बलैठा पंचायत के नकटेश्वर बासा निवासी अताबुल, मुस्तकीम एवं जमाल तथा जुबराती की शिकायत शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी खरीदी हुई जमीन पर दूसरे पक्ष ने कब्जा कर लिया है।दूसरे पक्ष के विदो यादव और सिदो यादव ने बताया कि 2006 में उनके बड़े भाई वकील यादव और जोगिंदर यादव ने अपने हिस्से के अलावा दोनों छोटे भाइयों की जमीन भी नाबालिग बताकर बेच दी थी। इस मामले में विदो यादव और सिदो यादव ने कोर्ट में अपील की थी, जिसका टाइटल सूट व्यवहार न्यायालय में चल रहा है। राजस्व ...