खगडि़या, जुलाई 6 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता विद्युत अवर प्रमंडल मानसी के सहायक विद्युत अभियंता चंद्रशेखर वर्मा ने थानाध्यक्ष को रविवार को आवेदन देकर पनशलवा फीडर को जोड़ने वाले 33/11 हजार केवीए के रूट में 19 पोल से तीन फेज की तैंतीस हजार केवीए के तार की चोरी कर लेने की शिकायत की है। चोरों ने इस क्रम में एक बिजली पोल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आवेदन के मुताबिक अज्ञात चोरों ने गत रात्रि में मुस्लिम टोला दिघौन से लेकर हिन्दू टोला दिघौन तरौना बहियार में स्थित 19 पोल से तीनों फेज के तैंतीस हजार केवीए के लगभग 3990 मीटर बिजली तार की चोरी कर ली। यह भी पढ़ें- Khagaria News: 19 पोल से 33 हजार केवीए के तार की चोरी जिससे विभाग को लगभग छह लाख एक्यावन हजार दो बासठ रूपये की राजस्व की क्षति हुई है। सहायक अभियंता के मुताबिक इस रूट में विभाग के ...