खगडि़या, जुलाई 16 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता। पीडब्ल्यूडी सड़क बेलदौर सड़कपुर सड़क में एक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घटना के जानकारी पर पुलिस की 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। घटना बुधवार के अपरान्ह साढ़े चार बजे के करीब पीडब्ल्यूडी सड़क बेलदौर सड़कपुर के बीच स्थित एक आम बगीचे के निकट की बताई जा रही। इस घटना में घायल पशुपालक का पहचान नगर पंचायत के सत्तर वर्षीय निवासी विलास शर्मा एवं बाइक चालक चौथम थाना के लाल पुर गांव निवासी जलेश्वर चौधरी के 23 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक बाइक चालक रूपेश कुमार घटना के समय बाइक से मधेपूरा जिला के उदाकिशुनगंज गांव के महगुदा गांव से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी क्रम...