खगडि़या, सितम्बर 1 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता चोढ़ली गांव निवासी भूषण मिस्त्री ने सोमवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने फर्नीचर दुकान में सेंधमारी कर 50 हजार रुपये से ज्यादा का फर्नीचर बनाने का उपकरण एवं अन्य समान चोरी कर लेने की शिकायत की है। घटना रविवार की रात की बताई जा रही है।

पुलिस जांच पीड़ित के मुताबिक उसकी फर्नीचर दुकान चोढ़ली चौक पर रौनक फर्नीचर हाउस के नाम से संचालित हो रहा है। इसी दुकान में अज्ञात चोरों ने पिछला हिस्सा के टटिया के नीचे से सेंधमारी कर रंडा मशीन, कटर मशीन, रूटर मशीन, ड्रिल मशीन, हैमर ड्रिल, ग्राइंडर मशीन, ड्रिल टाइटर, कटर ब्लेड, रंडा, बसूली आदि की चोरी कर ली। सूचना पर पुलिस की 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर पीड़ित को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए थाना में इसकी शिकायत करने की सलाह दी। इ...