खगडि़या, सितम्बर 22 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता माली पंचायत के वार्ड नंबर आठ में सोमवार को हुई अलग-अलग घटना में सांप ने एक महिला एवं एक पुरुष को काट लिया। जानकारी पर परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी। जानकारी के मुताबिक उमेश पंजियार के तीस वर्षीय पुत्र सनोज कुमार के पैर में सांप ने उस समय काट लिया, जब वह अपनी बाइक स्टार्ट कर रहा था। वहीं स्वर्गीय नीतीश कुमार के तीस वर्षीय पत्नी रूपम देवी को सांप ने पानी में घास काटने के क्रम में पैर में काट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...