खगडि़या, जुलाई 8 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बेला नौबाद पंचायत के वार्ड नंबर ग्यारह निवासी सुरेश साह के पुत्र सुधीर साह ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पड़ोसी सह अग्रज के परिवार के पांच सदस्यों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए भाभी रीता देवी, पत्नी रंजू देवी एवं स्वयं के साथ मारपीट करने की शिकायत की है। इसकी जानकारी जब आवेदक ने अपने मोबाइल से पुलिस को देना चाहा तो नामजद ने उससे मोबाइल को छीन कर पटक दिया। जिससे मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना बुधवार के सबेरे आठ बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक रास्ता विवाद को लेकर उसके बड़े भाई सुशील साह, उसका पुत्र अंकेश एवं अमन, पत्नी सुलेखा देवी एवं पुत्री रूसी कुमारी ने घटना को अंजाम दिया। आवेदक के मुताबिक सर्वसम्मति से तीन फीट रास्ता का निर्माण करवाया गया था। अब इसी रास्ते पर आ...