Khagaria News: बेलदौर: बिना एमडीएम खाए छात्र छात्रा लौटे घर
खगडि़या, अक्टूबर 8 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता दिघौन पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मेहता बासा में गुरुवार को छात्र व छात्रा बिना एमडीएम खाए बगैर अपने घर लौटने को मजबूर हुए। इससे शिक्षा विभाग के एमडीएम के नियमित संचालन की पोल खुल रही है। पोषक क्षेत्र के अभिभावकों के मुताबिक स्कूल में पठन-पाठन के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। स्कूल में कुल 106 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जबकि गुरूवार को स्कूल में केवल 25 बच्चे उपस्थित पाए गए। गुरूवार को मध्याह्न भोजन नहीं बनने से छात्र छात्राओं को बिना ही एमडीएम खिलाए बगैर ही घर भेज दिया गया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना दिए जाने पर गुरुवार को जब एमडीएम पदाधिकारी रोहित कुमार जांच के लिए विद्यालय पहुंचे तो वहां कक्षाएं पूरी तरह खाली थीं एवं एमडीएम नहीं बना था। इससे भी अधिक गंभीर स्थिति विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.