खगडि़या, अगस्त 30 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पंचायती राज विभाग के निर्देश पर प्रखंड के पंचायतों में माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस शिविर का आयोजन किया। इसमें पंचायतों के विकास के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स एवं स्थानीय सतत विकास लक्ष्य के थीम सात के तहत "सामाजिक रूप से सुरक्षित एवं न्याय संगत पंचायतपर विस्तार से चर्चा की गई। जानकारी के मुताबिक पीरनगरा, बोबिल एवं तेलिहार में पंचायत सरकार भवन में जबकि महिनाथनगर में पंचायत भवन में इसका आयोजन किया गया। पीरनगरा एवं तेलिहार में पंचायत के मुखिया, प्रभारी बीडीओ प्रेम कुमार यादव, बीपीआरओ प्रमोद कुमार पासवान ने दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: पंचायत के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा...