Khagaria News: बेलदौर: नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने की शिकायत
खगडि़या, अक्टूबर 28 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग पुत्री के पिता ने बुधवार को थाना में आवेदन देकर अपनी चौदह वर्षीया नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत की है। घटना मंगलवार की दोपहर की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक नामजद उसके पुत्री को दवाई लेने के बहाने अस्पताल ले जाने की बात घरवालों को बताकर ले गया। उसके बाद से उसकी पुत्री एवं नामजद दोनों अपने अपने घर से गायब है। आवेदक ने नामजद अभियुक्त पर आशंका जताते हुए कहा है कि उसके पुत्री को वह शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.