खगडि़या, सितम्बर 29 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता तेलिहार पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत गोगरी अनुमंडल के वरीय भूमि उप समाहर्ता राजकुमार, बेलदौर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार यादव, तेलिहार सरपंच कुलदीप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद क्रमश: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाये गए। इसके बाद सभी आगंतुकों का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। इसमें पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स एवं स्थानीय सतत विकास लक्ष्य के अंतर्गत थीम 06 - आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा युक्त पंचायत पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रतीक्षारत लगभग अनारक्षित 1107 एवं एससी की 108 लाभार्थियों की सूची प्रकाशित की गई। इसके अलावा आगामी विकास कार्यों को लेकर भी महत्वपू...