खगडि़या, सितम्बर 4 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता प्रखंड जदयू की बैठक गुरूवार को तिलाठी चौक स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें प्रमुख रूप से आगामी नौ सितंबर को शहर से सटे बछौता फार्म हाउस में आयोजित फरक्का जल संधि सह नीतीश कार्य संवाद को सफल बनाने के लिए अधिकाधिक संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को शिरकत करवाने पर बल दिया गया। इसकी अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, वरिष्ठ नेता नूतन सिंह पटेल, राजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह, आनंदी सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र सिंह कुशवाहा, बीस सूत्री के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह, सुमित कुमार, माली पैक्स अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, अखिलेश सिंह, किसान प्रकोष्ठ क...