खगडि़या, अक्टूबर 8 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता रुपया गबन करने की नीयत से अपराधियों ने युवक को निशाना बनाकर गुरुवार को कई चक्र गोली चलाई। इस घटना में उक्त युवक ने किसी तरह एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। वही गोलीबारी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम है। इस संबंध में नागेश्वर सिंह बासा के बुधो सिंह ने बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देते हुए घटना बुधवार दोपहर की बताई है। घटना के समय ग्रामीण सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान करीब 10 बाइक पर सवार डेढ़ दर्जन सशस्त्र अपराधी जानलेवा हमला करते हुए चार चक्र गोली चलाई। इस घटना में आवेदक बाल-बाल बच गए और एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। अपराधी जाते-जाते धमकी दी कि 20 लाख रुपया रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर दी जाएगी। यह कहकर सभी भरना गांव की ओर भाग गए। आवेदक के मुताबिक टावर में मजदूरी करने क...