खगडि़या, सितम्बर 2 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता प्रखंड के नगर पंचायत कार्यालय बेलदौर एवं कैंजरी पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के 19 स्टॉल लगाए गए थे। कैंजरी पंचायत में आयोजित शिविर में कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें दो मामले का ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष लंबित 44 आवेदनों की प्रविष्टि सहयोग पोर्टल पर की गई, जिसका निष्पादन 30 दिनों में किए जाने का दावा किया गया है। सहयोग शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार यादव, मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा, कैंजरी पंचायत की मुखिया चंपा देवी, बीपीआरओ प्रमोद कुमार पासवान, आरओ सत्यनारायण झा, बीईओ प्रभात रंजन, सरपंच विनीता ...