Khagaria News: बेलदौर: एक दिवसीय नागपंचमी मेला संपन्न
खगडि़या, अगस्त 17 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता प्रखंड के प्रसिद्ध भगवती मंदिर चननदह स्थान में सोमवार को नागपंचमी के मौके पर आयोजित एक दिवसीय मेला श्रद्धा एवं शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सोमवार को रूक रूक कर हो रही वर्षा के कारण मेला परिसर कीचड़ युक्त हो गया। इसके बावजूद भी श्रद्धालुओं की भीड़ में कोई कमी नहीं देखी गई। मंदिर परिसर में दर्जनों की संख्या में नव तात्रिंकों ने अपने अपने मंत्रों का सिद्धिकरण अपने गुरूओं के देख-रेख में किया। वहीं इक्कीस श्रद्धालुओं ने मन्नतें पूरी होने पर मंदिर परिसर में बकरे, ( पाठा ) का बलि दिया। मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने एवं श्रद्धालुओं के सुरक्षा के लिए पुलिस बल के अलावा मंदिर कमेटी के स्वयं सेवक पूरे मेला अवधि में चौकस दिखे। यह भी पढ़ें- Buxar News: मां काली के वार्षिकोत्सव में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.