खगडि़या, नवम्बर 21 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता बेमौसम बारिश ने शनिवार को जिले के किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर धान उत्पादक किसान बारिश से सबसे अधिक चिंतित हैं। खेतों में धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है। कई किसानों ने धान की कटाई कर बालियों को खेतों में ही छोड़ दिया था। लेकिन अचानक हुई बारिश से धान की बालियां भींग गई हैं। इससे दानों में अंकुरण होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों को डर है कि इसका सीधा असर धान की गुणवत्ता और उत्पादन पर पड़ेगा। बारिश के कारण किसानों के सामने अब धान की बालियों को सुखाने की भी बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। खेतों में नमी रहने के कारण बालियों को तुरंत सुखाना संभव नहीं हो पा रहा है। यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो धान के दानों में अंकुरण होने के साथ ही उनकी गुणवत्ता भी खराब हो सकती है। इससे बाजार में उत्पाद...