खगडि़या, अगस्त 26 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता प्रत्येक बूथों पर अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी के संगठन से जोड़कर जदयू महिला प्रकोष्ठ को पूरी तरह से मजबूत बनाएं। यह बातें जदयू की प्रदेश संगठन प्रभारी खुशबू रानी ने कही। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन और अधिक मजबूत हो। इसके लिए हर स्तर से प्रयास करने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता महिला जदयू जिलाध्यक्ष राका सहाय ने की, जबकि संचालन जदयू जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी ने किया। इस दौरान जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह सदर विधायक बबलू मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा, जदयू प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी सुमित सिंह महतों, महिला आयोग की सदस्य साधना देवी, नीलम वर्मा तथा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव फातिमा खातून आदि मौजूद थे।

बैठक का उद्देश्य इस दौरान महिला ...