खगडि़या, सितम्बर 22 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत आदर्श एवं राजस्व पंचायत पूर्वी ठाठा में मध्य विद्यालय उत्तरी ठाठा एवं प्राथमिक विद्यालय शहरकुंडी का सोमवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण बीस सूत्री सदस्य राजाराम सिंह, गोपाल चौधरी, सुप्रिया निशांत कुशवाहा, भाजपा नेता नवनीत कुमार निशांत एवं माता दुर्गा नवयुवा क्लब के सचिव ललित कुमार मिश्रा शामिल थे। मध्य विद्यालय उत्तरी ठाठा में निरीक्षण टीम ने बच्चों को परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। प्रधानाध्यापक को साफ-सफाई बनाए रखने एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। प्राथमिक विद्यालय शहरकुंडी में विद्यालय परिसर के बीच खुले दो रास्तों को...