खगडि़या, जुलाई 6 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता बीते 24 घंटे में जिले के विभिन्न थानों द्वारा किए गए कार्रवाई में 27 फरारी व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि कार्रवाई में हत्या के प्रयास मामले में आठ, शस्त्र अधिनियम मामले में दो, एनडीपीएस एक्ट मामले में पांच, अपहरण मामले में एक व अन्य मामलों में 11 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है। वहीं कार्रवाईमें लगभग 11 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। जबकि सौ ग्राम स्माइक व दो देशी कट्टा, चार खोखा भी बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...