खगडि़या, अगस्त 17 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा किए गए कार्रवाई में बीते 24 घंटे में 19 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से एक फरारी आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे थे। जबकि अन्य 18 विभिन्न मामलों में फरार चल रहे थे। वहीं कार्रवाई में 24 लीटर देशी शराब भी जब्त किया गया है। जबकि एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। वहीं जमानतीय धारा के तहत छह वारंट निष्पादित किए गए। वहंी 11 गैर जमानतीय वारंटों का निष्पादन किया गया।जबकि नौ फरारियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...