Khagaria News: बीडीओ व प्रमुख के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले डॉक्टर व नर्स
खगडि़या, अगस्त 25 -- Khagaria News: अलौली । एक प्रतिनिधि बीडीओ मिनहाज अहमद व प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार के अतिरिक्त पीएचसी हरिपुर के औचक निरीक्षण में बिना सूचना चिकित्सक व एएनएम अनुपस्थित मिले। यह निरीक्षण गत शनिवार को किया गया। इधर इस ंसबंध में बीडीओ ने बताया कि पहली बार बिना डॉक्टर और एएनएम का स्वास्थ्य सेंटर चलता देखा गया। एक सफाईकर्मी मौजूद थी जो प्रसव का काम भी देखती देखी गई। मात्र एक गार्ड एवं अपने को एचआर कहने वाले एक व्यक्ति ही मौजद थे। प्रमुख नवीन कुमार ने बताया कि ग्रामीण स्तर से स्वास्थ्य केन्द्र की लगातार शिकायत पर निरीक्षण किया गया। अस्पताल भवन दो साल पूर्व ही बना और छत टपकने लगा है बारिश में परेशानी होती है। भवन निर्माण में गुणवत्ता की कमी साफ दिखती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.