खगडि़या, नवम्बर 21 -- Khagaria News: खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान कोशी कॉलेज में 23 नवंबर को एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज परिसर में पहुंचेंगे। उनका यह आगमन कोशी कॉलेज के प्राचार्य श्री जगन्नाथ प्रसाद के आमंत्रण पर होने जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार द्वारा फुटबॉल मैच का औपचारिक उद्घाटन करने के साथ-साथ कॉलेज परिसर में विभिन्न विकासात्मक एवं शैक्षणिक योजनाओं का शिलान्यास एवं शुभारंभ किया जाएगा। प्राचार्य जगन्नाथ प्रसाद ने शनिवार को बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष का आगमन पूर्वाह्न 11:30 बजे कॉलेज परिसर में होगा। यह भी पढ़ें- Khagaria News: इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर...