खगडि़या, अक्टूबर 12 -- Khagaria News: अलौली । एक प्रतिनिधि खनन विभाग की ने रविवार देर रात मिट्टी काटकर ढो रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि खनन विभाग ने कामाथान गांव के पास मिट्टी काटकर ढो रहे चालक समेत ट्रैक्टर को ढाई बजे रात में जब्त कर लिया। रात में काफी दिनों से बिना अनुमति के मिट्टी काट कर बेचने का बड़े पैमाने पर कारोबार चल रहा था। विशेष निशानदेही पर खनन विभाग ने देर रात छापेमारी अभियान चलाकर वाहन जब्त करने में सफल रहा। इधर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि खनन विभाग ने एक ट्रैक्टर थाना के हवाले किया है। विभाग के पदाधिकारी ने अभी तक किसी तरह का आवेदन नहीं दिया है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...