खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के कन्हैयाचक गांव में शनिवार क़ो बिजली के झटके के दौरान कच्ची दीवार से एक युवक गिर गया। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक कन्हैयाचक गांव निवासी रामेश्वर शर्मा का पुत्र इंदल कुमार बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक क़ो इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। बताया जाता है कि इंदल कुमार कच्ची दीवार पर चढ़कर बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान उसका शरीर का संपर्क बिजली के नंगे तार से हो गया। बिजली का झटका लगते ही वह असंतुलित होकर कच्ची दीवार से जमीन पर गिर गया तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर सीएचसी प्रभारी डॉ कशिश ने बताया कि घायल युवक का इलाज चल रहा है। अगर आवश्यकता हुई तो उसे रेफर किया जाएगा।

हिंदी हिन्...