खगडि़या, अगस्त 29 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बिजली के आंख मिचौनी से उपभोक्ताओं में बेचैनी छाई हुई है। उमस भरी गर्मी में बिजली गुल होने से उपभोक्ता पसीने से तर-बतर हो रात में राहत पाने के लिए घरों की छत आंगन अथवा दरवाजे पर बैठ अथवा सोकर समय गुजारने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं दिन में पेड़ों के निकट सो-बैठकर समय गुजारने को मजबूर हो रहे हैं। उपभोक्ताओं के मुताबिक चौबीस घंटे में एक दर्जन से अधिक बार बिजली कट रही है। उपभोक्ताओं के राय में चौबीस घंटे में बारह से पंद्रह घंटे बमुश्किल से बिजली आपूर्ति हो रही है। खासकर रात में कई बार बिजली कटने से लोगों को कई बार घर से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस संबंध में बिजली जेई भगीरथ झा ने बताया कि बीडी की शिकायत होने पर ही बिजली आपूर्ति ठप रहती है। इसकी शिकायत को छोड़ शेष समय में बिज...