खगडि़या, अगस्त 26 -- Khagaria News: खागड़िया : बिजली करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा, किया भर्ती बेलदौर, एक प्रतिनिधि बेलदौर प्रखंड के बोबिल पंचायत में एक युवक बिजली के तार की चपेट में आने से झुलस गया। घटना बुधवार कीदोपहर बाद की बताई जा रही है। घायल युवक मूर्छित हो गया, जिसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। झुलसे युवक की पहचान बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर दो बेसी बासा (भोर्राहा बासा) निवासी मनोहर शर्मा का 24 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है। उसका इलाज बेलदौर पीएचसी में चल रहा है। घटना के संबंध में घायल के बड़े भाई राजीव कुमार ने बताया कि उसके घर में ढलाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान संजीव एक बिजली के तार कोपिलास से जोड़ रहा था। पिलास का कवर फटा हुआ था। जिसके कारण तार जोड़ते समय उसके द...