खगडि़या, जुलाई 28 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता बाढ़ की विभीषिका की आहट सुनाई देने के साथ ही गोगरी प्रशासन बाढ़ से निबटने की तैयारी शुरू कर दी है। गंगा नदी के जल स्तर में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार उतार चढ़ाव ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। बाढ़ की स्थिति को गंभीरता को देखते हुए गोगरी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यों की तैयारियों को लेकर युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया गया है। गोगरी अंचल क्षेत्र में गोगरी सीओ आमिर हुसैन एवं गोगरी बीडीओ रघुनन्दन आनंद ने संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सोमवार को दौरा किया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: संभावित बाढ़ और आपदा से निपटने को प्रशासन अलर्ट मोड में : डीएम जहाँ चिन्हित आश्रय स्थल और कम्युनिटी किचन का निरिक्षण किया ।इस दौरान गोगरी सीओ आमिर हुसैन ने रा...