खगडि़या, सितम्बर 25 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता खुले में शौच कर रहे एक चार वर्षीय बालक को सियार ने काटकर घायल कर दिया। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना गुरुवार को इतमादी गांव की बताई जा रही है। पीड़ित बालक की पहचान मोहम्मद कैलू के चार वर्षीय पुत्र मोहम्मद डिगो के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक घटना के समय डिगो अपने घर के पिछवाड़े में खुले में शौच करने के लिए गया हुआ था। इसी क्रम में एक झाड़ी से निकल कर सियार ने उस पर हमला कर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...