खगडि़या, सितम्बर 3 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड की अमनी पंचायत अंतर्गत बिषहरिया मोड़ के समीप बारिश के कारण सड़क में बुधवार को बड़ी दरार आ गई है। इस सड़क पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। सड़क में दरार आने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के दोनों ओर निचले इलाके हैं, जहां बारिश का पानी जमा रहता है। लगातार जलजमाव के कारण सड़क की मिट्टी कमजोर हो गई है, जिससे दरार और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि संवेदनशील स्थान पर तत्काल संकेतक या बैरिकेड लगाया जाए और सड़क की मरम्मत कराई जाए।अमनी पंचायत के मुखिया वीरन सदा एवं पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर सदर विधायक बबलू मंडल और मानसी बीडीओ राजीव क...