खगडि़या, अगस्त 21 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत बापूजी स्मारक मध्य विद्यालय, मानसी के सभागार में 22 अगस्त को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत ने शुक्रवार को बताया कि छात्र व छात्राओं को पहले सत्र मे नशापान से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा, ताकि वे भविष्य में नशा के मकड़जाल में ना फंसे। दूसरे सत्र मे शतरंज खेल कि प्रारंभिक नि:शुल्क जानकारी दी जाएगी। उन्होंनने बताया कि आगामी 29 अगस्त को उक्त विद्यालय के खिलाड़ियों के बिच नशा मुक्त भारत के तत्वावधान में 1942 के अमर शहीद धन्ना माधव मेमोरियल नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता करायी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...