खगडि़या, सितम्बर 2 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत बेलदौर में बाइपास सड़क निर्माण के लेकर विभागीय स्तर पर पहल तेज कर दी गई है। इसके तहत मंगलवार को प्रस्तावित बाइपास सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस टीम में पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता खगड़िया के संजय कुमार, गोगरी एसडीओ संजय कुमार, बेलदौर बीडीओ प्रेम कुमार यादव शामिल थे। निरीक्षी टीम के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद राजस्व विभाग के पदाधिकारी से प्रस्तावित बाइपास सड़क पीडब्ल्यूडी पथ के भगवती स्थान से लेकर बेलदौर पुनर्वास महादलित टोला होते हुए बेलदौर पीरनगरा पथ के कब्रिस्तान के समीप तक बनी सड़क के जमीन की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर भेजने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने जमीन किस किस्म का है ? कितना चौड़ा है? कितनी लंबाई है? सहित कई महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने का निर्दे...