खगडि़या, नवम्बर 28 -- Khagaria News: खगड़िया : बाइक से गिरकर महिला घायल, किया रेफर बेलदौर,एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी सड़क पर एक मोटरसाइकिल पर सवार महिला संतुलित होकर शुक्रवार को सड़क पर गिर गई। जिस कारण उसे गंभीर चोट लग गई। राहगीरों ने उसे बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल महिला की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत अंतर्गत कुरहा बासा वार्ड नंबर 14 निवासी मुकेश शाह की 40 वर्षीय पत्नी सुलेखा देवी के रूप में हुई है जानकारी के अनुसार वह महेशखूंट थाना क्षेत्र के रोहणी गांव अपने मायके से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने दामाद आजाद कुमार और बेटी रबिता कुमारी के साथ वापस अपने घर जा रही थी बेलदौर भगवती स्थान मंदिर के समीप ...