खगडि़या, अक्टूबर 27 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के महेशलेट उदयपुर सड़क स्थित उदयपुर मोड़ के पास बाइक की टक्कर से मंगलवार को दो बुजुर्ग घायल हो गए। घायलों में उदयपुर गांव निवासी 65 वर्षीय देवानन्द यादव व कुल्हड़िया गांव निवासी 62 वर्षीय आशो तिवारी शामिल हैं। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों क़ो इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। मौक़े पर उपस्थित डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किय। इधर डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया गया। बताया जाता है कि हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...