खगडि़या, जुलाई 21 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के मनबोध टोला बहियार से मंगलवार को एक वृद्ध का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जिले के गंगौर थाना क्षेत्र अन्तर्गत महुआ टोला निवासी रामविलास राय के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर गंगौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल लाई। शव की स्थिति अत्यधिक खराब होने के कारण चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के लिए उसे भागलपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार रामविलास राय पेशे से बैंड-बाजा बजाने का काम करते थे। उसके पुत्र विकास ने बताया कि गत 12 जुलाई को उसके पिता पेंशन निकालने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने क...