खगडि़या, अक्टूबर 12 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत बलहा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा के अवसर पर रविवार की शाम सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा को लेकर वृंदावन से पधारे कथा वाचक राघवेंद्र सनातन जी महाराज का श्रद्धालुओं द्वारा नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। नगर भ्रमण के बाद कथा वाचक राघवेंद्र सनातन जी महाराज का स्वागत किया गया। इसके पश्चात विधिवत रूप से श्रीमद्भागवत कथा का उद्घाटन मानसी बीडीओ राजीव कुमार ने किया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से बलहा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। वही कथा के पुर्व कथा वाचक राघवेन्द्र सनातन जी महाराज को मौजूद प्र...