खगडि़या, अगस्त 5 -- Khagaria News: महेशखूंट। एक प्रतिनिधि गोगरी प्रखंड के बन्नी पंचायत में बुधवार को आयोजित सहयोग शिविर लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आयी। पंचायतों में लगे शिविर में सैकड़ों ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिनमें बड़ी संख्या में मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया। पंचायत में सबसे ज्यादा नल-जल योजन व भूमि विवाद से संबंधित दर्जनों मामले सामने आए। संबंधित अधिकारी ने जल्द नल-जल योजना व भूमि विवाद की समस्या का समाधान करने की बात कही। सहयोग शिविर में आन द स्पॉट कई मामलों का निष्पादन किया गया। शिविर में राजस्व विभाग, आईसीडीएस,नल-जल,भूमि विवाद, वृद्धा पेंशन, आदि विभागों में लगभग 130 आवेदन प्राप्त हुए। यह भी पढ़ें- Katihar News: बिषहरिया में जन सहयोग शिविर, 229 फरियादियों ने आवेदन दिया जिनमें से 20 मामलों का मौके पर ही समाधान कर लो...