खगडि़या, जुलाई 24 -- Khagaria News: महेशखूंट। एक प्रतिनिधि गोगरी प्रखंड अन्तर्गत मैरा पंचायत के वार्ड संख्या दो बदिया नवटोलिया में आग लगने से शुक्रवार की शाम को आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। आग से चांदनी देवी, हीरा देवी, सविता देवी, सिम्पी देवी, खुशबू देवी, सोनी कुमारी आदि के घर में रखे बर्तन, अनाज तथा कपड़े जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बताया की शाम को खाना बना रहा था। चूल्हे की चिंगारी से आग घर में लग गई। आपदा मित्र रंजन कुमार निराला ने भी आग बुझाने में मदद की। आग लगने की जानकारी मिलने के साथ ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए दौड़ा। बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। वही दमकल भी आग को बुझाने के लिए पहुंच गऐ। मुखिया सर्यनरायण मंडल ने बताया की सभी अग्नि पीड़ित परिवारों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाएंगे।इधर सीओ अमीर हुसैन ने बताया ...