Khagaria News: बदला घाट रेलवे ढाला के पास लगा जाम, लोग परेशान
खगडि़या, नवम्बर 25 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलहा पंचायत के बदला घाट रेलवे ढाला के समीप मंगलवार को भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने और बदला घाट रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के परिचालन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार से देखते ही देखते जाम की स्थिति गंभीर हो गई।बताया जाता है कि बदला घाट रेलवे स्टेशन पर तीन ट्रेनों को पास कराने के दौरान रेलवे फाटक बंद रहने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं कार्तिक पूर्णिमा को लेकर गंगा एवं अन्य घाटों पर स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण जाम की समस्या और बढ़ गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकियां जाम में छोटे-बड़े वाहन, बाइक,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.