खगडि़या, सितम्बर 10 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता। बलैठा पंचायत के वार्ड नंबर ग्यारह पचाठ मुनी टोला में कटाव निरोधी कार्य के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कोसी कटाव के निशाने पर एक दर्जन से अधिक घर नदी में कभी भी समा जाने का इंतजार कर रही है। जानकारी के मुताबिक बलैठा पंचायत के मुनि टोला में कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद कोसी नदी उग्र रूप धारण कर ली है।

कटाव की समस्या कटाव तेज रहने से अब तक कई एकड़ जमीन नदी में विलीन हो गई है। वर्तमान समय में कटाव के मुख्य निशाने पर मुनिटोल के राधा देवी, नूतन देवी, नकुल मुनि सहित एक दर्जन परिवार अपने घर को वहां से हटाकर बासडीह के अस्तित्व का अंत होने का इंतजार कर रहे हैं। कटाव की विभीषिका को देख कर बाढ़ प्रमंडल दो के द्वारा 8 सितंबर को मुनि टोला में कटाव निरोधी कार्य म...