खगडि़या, अगस्त 26 -- Khagaria News: अलौली। एक प्रतिनिधि नगर पंचायत के पुस्तकाल चौक के आसपास के घरों में एक फेज बिजली डाउन होने पर उसे ठीक करने में 10 घंटे समय लगा। सोमवार लगभग दस बजे रात्रि में फेज बाधित हुआ, जो दूसरे दिन मंगलवार को आठ बजे ठीक हुआ। उपभोक्ताओं ने बताया कि रात में खरावी आने पर बिजली मिस्त्री काम नहीं करता है। जिस कारण रातभर उपभोक्ता बिजली के अभाव में परेशान देखे गए। इधर जेई अनुपम कुमार ने बताया कि आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...