खगडि़या, जुलाई 20 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि मानसी रेलवे मैदान में स्व. मिथलेश प्रसाद सिंह मेमोरियल सेवन साइड फुटबॉल मुकाबला में जीआईआईटी की टीम ने सोमवार को दीपक लाइब्रेरी को एक गोल से हराकर मैच जीत लिया। मैच का मुख्य निर्णायक राजीव राज, सहायक निर्णायक कैलाश पंडित, विश्वजीत कुमार एवं चौथा रेफरी रौशन गुप्ता थे। मैच का उदघाटन मानसी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमर प्रकाश राय के द्वारा किया गया। इस मौके पर महिला फुटबॉल हिरोज क्लब, मानसी के उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता राजाराम सिंह, पूर्व उपप्रमुख हीरालाल यादव, उपेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष अमीर पासवान, उपसचिव संतोष चन्द्रवंशी ,समाजिक कार्यकर्ता ललित कुमार मिश्रा, मुकेश सिंह, कुमोद कुमार, पूर्व मुखिया टुनटुन सिंह, वार्ड पार्षद रवि यादव, अवधेश कुमार मालाकार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़े...