खगडि़या, जुलाई 27 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के मानसी रेलवे मैदान में स्व. मिथलेश प्रसाद सिंह मेमोरियल सेवन साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला में दीपक लाइब्रेरी ने शिवम फर्नीचर की टीम को दो गोल से हराकर जीता। मैच का उद्घाटन जदयू के प्रदेश महासचिव सह अध्यक्ष महिला फुटबॉल हिरोज क्लब, मानसी के सुमित सिंह महतो ने किया। मैच का मुख्य निर्णायक कैलाश पंडित,सहायक निर्णायक मो. आजाद, राजीव राज एवं चौथा निर्णायक रौशन गुप्ता थे। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, भाजपा नेता राजाराम सिंह, अमीर पासवान, जितेन्द्र यादव, संतोष चन्द्रवंशी, भविष्य सिंह, ललित कुमार मिश्रा, कौशल कुमार, वार्ड पार्षद हीरालाल यादव, डेविड कुमार उर्फ सोनू, रंजीत कुमार, रवि कुमार, अवधेश कुमार मालाकार, पूर्व मुखिया टुनटुन सिंह, पूर्व...