Khagaria News: फर्जी आईएएस अधिकारी के जब्त दस्तावेज जंाच के लिए ले गई ईओयू की टीम
खगडि़या, अगस्त 11 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के गोगरी जमालपुर बाजार में फर्जी आईएएस अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता घर छापेमारी में बरामद किए गए कई अहम दस्तावेज ईओयू की टीम शनिवार की देर शाम अपने साथ ले गई। चार सदस्ययी टीम ने उसके आलीशान घर की कीमत अपने स्तर से आकलन किया। वही जिले की डीआईयू टीम द्वारा गत शनिवार को जब्त किए गए आर्थिक अपराध से जुड़े दस्तावेज जांच के लिए ले गई। वही दूसरी ओर गिरफ्तारी के बाद सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में मनीष गुप्ता को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गोगरी के तत्कालीन थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस की सघन जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार फर्जी आईएएस अधिकारी मनीष कुमार की अर्जित अकूत संपत्ति की जांच आर्थिक अपराध शाखा की टीम जल्द करेगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.