खगडि़या, अक्टूबर 8 -- Khagaria News: खगड़िया । निज प्रतिनिधि पढ़ाई मित्रा एप के माध्यम से एआई असिसमेंट आधारित मूल्यांकन को लेकर तीसरे दिन गुरुवार को शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई। गत छह से आगामी 10 अक्टूबर तक खगड़िया जिले में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल के तहत पढ़ाई मित्रा एप के माध्यम से बच्चों की मूल्यांकन एवं शैक्षणिक सहयोग के बारे में प्रारंभिक स्कूलों के हेडमास्टर और चिन्हित शिक्षकों को एक दिवसीय ट्रेनिंग निर्धारित है।

शिक्षकों को दिया जा रहा एआई आधारित मूल्यांकन का प्रशिक्षण इस पहल के अंतर्गत खगड़िया जिले के सभी विद्यालयों में बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन करने तथा उनके सीखने की आवश्यकताओं के अनुरूप शैक्षणिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से एक हजार से अधिक विद्यालयों के लगभग 2550 प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों का बैचवार एक दिवसीय प्रशिक्षण ...