खगडि़या, जुलाई 11 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बेलदौर थाना क्षेत्र के खर्रावासा गांव निवासी प्रमोद पासवान ने अपने पड़ोसी पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बेलदौर थाना में लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...