खगडि़या, अक्टूबर 18 -- Khagaria News: अलौली । एक प्रतिनिधि नगर पंचायत के वार्ड एक के प्राथमिक स्कूल गढ़ हरिजन का शुक्रवार को वार्ड पार्षद रानी कुमारी, स्कूल के जमीनदाता के पौत्र उदय शंकर कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से आऔचक निरीक्षण किया। निरीक्षण पश्चात बताया गया कि स्कूल परिसर में गंदगी लगी रहती है। चापानल धुटने भर गंदी पानी में बच्चों को पानी पीने का साधन है। विकास मद की राशि सोशल ऑडिट से ही स्पष्ट हो पाएगा कि कहां गई, लाखों सरकारी राशि। बताया गया कि स्कूल शिक्षा समिति के अध्यक्ष नगर पंचायत में वार्ड पार्षद होते हैं फिर भी किसी बैठक में अध्यक्ष की अध्यक्षता के अभाव में कैसे बैठक होती है? भूमि दाता का परिवार को भी वंचित रखा जाता है। वार्ड पार्षद ने बताया कि इसकी गहन जांच के लिए बीडीओ, बीईओ को लिखा जाएगा। इधर स्कूल एचएम नी...