Khagaria News: प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई के लिए बीस सूत्री अध्यक्ष ने सीएम को भेजा पत्र
खगडि़या, अगस्त 15 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय ने शिवाधीन महावीर इंटर विद्यालय चौथम के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर विद्यालय संचालन में अनियमितता बरतने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा विभाग के सचिव, जिलाधिकारी खगड़िया एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है। जिला पदाधिकारी को दिए आवेदन में बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक राय ने बताया है कि उन्होंने 12 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे शिवाधीन महावीर इंटर विद्यालय चौथम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय कार्यालय में सभी शिक्षकों को बैठे हुए देखा। उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजी एवं शिक्षकों की उपस्थिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.