Khagaria News: प्रतीक वत्स की तूफानी पारी से जेएनकेटी क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में
खगडि़या, अक्टूबर 27 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग के सुपर लीग मुकाबले में मंगलवार को जेएनकेटी क्रिकेट क्लब, खगड़िया ने डायमंड क्रिकेट क्लब (डीसीसी), गोगरी को छह विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अंतिम लीग मुकाबले में जेएनकेटी क्रिकेट क्लब की जीत के हीरो प्रतीक वत्स रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली। मैच में टॉस जीतकर डीसीसी गोगरी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 35 ओवर के मुकाबले में डीसीसी गोगरी की टीम 26.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विवेक कुमार ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। वहीं प्रियांशु कुमार ने 18, सहतीर ने 14, कुंदन निषाद ने 13 और बिजेंद्र ने 12 रनों का योगदान दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.