खगडि़या, अगस्त 17 -- Khagaria News: अलौली । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र अंतर्गत लगानी लदौरा गांव में शनिवार को पैसे के विवाद को लेकर देवर ने अपनी भाभी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत लगानी लदौरा गांव निवासी पवन यादव की पत्नी रुआ देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के अनुसार, पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद देवर ने उसके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: घरेलू विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...