खगडि़या, अक्टूबर 10 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को शनिवार को डीबीटी के माध्यम से 1,100 रूपए की पेंशन राशि का भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किए गए राशि हस्तांतरण का संवाद कक्ष में लाभार्थियों को सीधा प्रसारण दिखाया गया। बताया जा रहा है कि इस पहल का उद्देश्य राज्य के पात्र वृद्धजनों, विधवा महिलाओं, दिव्यांगजनों सहित अन्य पात्र लाभार्थियों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना तथा उनके जीवन को अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सुगम बनाना है। पेंशन के माध्यम से लाभार्थियों को दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में आर्थिक सहयोग मिलता है।पेंशन राशि का सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरण किए जाने से भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने में स...